चिन्हीकरण से वंचित राज्य आंदोलनकारियों को चिह्नित करने तक संघर्ष जारी रहेगा – हर्ष प्रकाश काला

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 46 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े उन आंदोलनकारियों के लिए संघर्ष तेज हो गया है, जो अब तक चिन्हीकरण से वंचित रह गए हैं। आज उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती कमला बमोला और राज्य आंदोलनकारी प्रदीप नेगी ने हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में वर्ष 2017 से अब तक चिन्हीकरण से छूटे आंदोलनकारियों को तत्काल चिन्हित करने की मांग की गई है। इस दौरान श्री काला ने पूर्व जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति से सत्यापित सूची भी प्रशासन को सौंपी, जिसमें रुड़की तहसील के 260 और हरिद्वार तहसील के 177 आंदोलनकारियों के नाम शामिल हैं। समिति का कहना है कि इन सभी आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण बेहद आवश्यक है और इसमें देरी उचित नहीं है। वहीं, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मामले पर शीघ्र विचार करने का आश्वासन देते हुए दो दिन का समय मांगा है। समिति ने साफ किया है कि जब तक सभी पात्र आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं हो जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोलानी नदी शमशान घाट पर दो दिवसीय भव्य मेले के शुभारंभ से पूर्व हुआ यज्ञ,पूर्व मेयर सहित भक्तों ने दी आहुति

रुड़की (आयुष गुप्ता) सोलानी नदी शमशान घाट समिति द्वारा चैत्र नवरात्र चौदस के अवसर पर सोलानी नदी शमशान घाट पर दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया गया।मेले के शुभारंभ से पूर्व विशाल यज्ञ किया गया।इस अवसर पर सोलानी नदी शमशान घाट को पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा दान दी […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share