हरिद्वार NH हादसा: चार कारों की भिड़ंत, शराब के नशे में चालक गिरफ्तार

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

हरिद्वार (आयुष गुप्ता)

श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात नेशनल हाईवे पर चार कारों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल में शराब की पुष्टि होने पर मोटर वाहन अधिनियम में कार्रवाई करते हुए कार सीज कर दी गई। पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात सूचना मिली कि चंडीघाट चौकी से पहले नेशनल हाईवे पर चार कारों की भिड़ंत हो गई है। इस पर श्यामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। मौके पर जांच के दौरान एक कार का चालक बदहवास स्थिति में नजर आया। शक होने पर मेडिकल कराया गया, जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी चालक ललित राठी पुत्र दयानंद राठी निवासी अलीपुर गुरुग्राम हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी ने बताया कि इस प्रकरण में बाकी वाहन स्वामियों या घायलों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलियर गंगनहर हादसा: 4 दिन बाद दो युवकों के शव बरामद, SDRF का सर्च ऑपरेशन सफल

कलियर (आयुष गुप्ता) कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक की जियारत करने आए दो युवकों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। करीब चार दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद SDRF टीम ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार, 26 मार्च को मोहसिन (17 वर्ष) […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share