उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले शायर अफजल मंगलौरी को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

मुख्य सेवक सदन (मुख्यमंत्री-आवास),देहरादून में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय शायर व कवि तथा उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अफजल मंगलौरी को राज्य का सबसे बड़ा उर्दू साहित्य का पुरस्कार “उत्तराखंड गौरव सम्मान,उनवान चिश्ती अवार्ड-2025” प्रदान किया गया।शायर अफजल मंगलौरी की उर्दू साहित्य में दीर्घकालीन सेवाओं के फलस्वरूप एक लाख इक्यावन हजार रुपये,शाल,अवार्ड व सम्मान-पत्र भेंट कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफजल मंगलौरी की साहित्यिक व सामाजिक सेवाओं को सराहा।इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के समाज कल्याण,अल्पसंख्यक कल्याण व भाषा मंत्री खजान दास, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल,विधायक सविता कपूर आदि मौजूद रहे।निदेशक भाषा मायावती ढकरियाल ने कहा कि अफजल मंगलौरी ने देश-विदेश में उत्तराखंड का नाम रौशन किया है और उनकी हर विधा में आठ पुस्तकें आ चुकी हैं।अन्य भाषाओं में उत्तराखंड गौरव सम्मान-2025 पाने वाले साहित्यकारों में डॉ०जितेन ठाकुर,डॉ०बुद्धि नाथ मिश्र,डॉ०यशवंत कटोच,श्याम सिंह कुटेला,डॉ०प्रीतम सिंह व केसर सिंह राय आदि के नाम भी उल्लिखित हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ०सुशील कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नकारात्मक सोच विकास में बाधक: डीएम नितिका खण्डेलवाल ने नर्सिंग कॉलेज महोत्सव में दिया संदेश

नई टिहरी (आयुष गुप्ता) जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सोमवार को नई टिेहरी सुरसिंह धार स्थित नर्सिंग कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित के साथ किया इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज की छात्र -छात्राओं द्वारा […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share