रुड़की (आयुष गुप्ता)
राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के प्रथम दिन का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन शामिल हुये।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक काजी निजामुद्दीन द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात् सरस्वती पूजन में राष्ट्रगान के साथ खेलों की औपचारिक शुरुआत हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विद्यालय के चयनित कुल 12 मेधावी छात्र-छात्राओं को विधायक और प्राचार्य डाॅक्टर तीर्थ प्रकाश द्वारा प्रशस्ति पत्र, मैडल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि जीवन में कड़ी मेहनत का बहुत महत्त्व है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक मेहनती व्यक्ति ही खेल और जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ता है। उन्होंने बच्चों को निरंतर प्रयासरत रहते और खेलों का अनुशासन के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रथम दिन आयोजित विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धााओं में परिणाम इस प्रकार रहे। गोला फंेक बालक वर्ग में आस मोहम्मद प्रथम, उवेश द्वितीय और समरेज तृतीय रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में काजल प्रथम, सोनिया द्वितीय ओर जेसमी तृतीय रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में कुलदीप प्रथम, आर्यन द्वितीय और अनिरुद्ध तृतीय स्थान पर रहे। गोला फंेक बालिका वर्ग में सानिया शेरसिया प्रथम, जेसमी द्वितीयपी ओर प्राची मेहरा तृतीय रहीं। भाला फेंक प्रतियोगिता में सानिया शेरसिया प्रथम, पी वर्षा उपाध्याय द्वितीय और महक तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि अन्य प्रतिभाओं में आस मोहम्मद प्रथम, अरुण द्वितीय और समरेज तृतीय स्थान पर रहे। रंज प्रतियोगिता में कुलदीप और आस मोहम्मद ने शानदार प्रदर्शन किया, वही सैफ अली व प्रिया त्यागी ने भी बाजी मारी। इसके पश्चात् प्रथम दिवस के सभी विजेताओं को मैडल और सर्टिफिकेट वितरित किए गए तथा द्वितीय दिवस में होने वाली सभी प्रतियोगितओ इसकी जानकारी क्रीड़ा प्रभारी डाॅक्टर राम भरोसे ने साझा की एवं प्रथम दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅक्टर तीर्थ प्रकाश ने सभी को बधाई दी। इस अवसर पर डाॅक्टर कालिका काले, डाॅक्टर रचना वत्स, डाॅक्टर अनुराग, श्रीमती शर्मिष्ठा, श्रीमती गीता जोशी, निरजेश कुमारी, सूर्या, फैजान, सनी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

