झबरेड़ा में हवाई फायरिंग से दहशत, आरोपी पर मुकदमा दर्ज; गिरफ्तारी को लेकर सफाई कर्मियों का विरोध

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 58 Second

झबरेड़ा (आयुष गुप्ता)

पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी कुछ लोग शुक्रवार की शाम को सड़क पर खड़े होकर मेहमानों की विदाई कर रहे थे। इसी दौरान कस्बा निवासी युवक वहां से गुजरा, तो रास्ता छोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। उस समय तो युवक वहां से गुजर गया, लेकिन कुछ देर बाद वापस आकर उसने हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग करने की घटना की तहरीर गौरव ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं वादी पक्ष के सफाई कर्मी इकठ्ठा हो गए और उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर नगर में सफाई से करने से इंकार कर दिया। पुलिस टीम ने सफाई कर्मचारियों को नगर पंचायत में बुलाकर समझाया और उचित कारवाई का आश्वासन दिया। वहीं पूर्व राज्यमंत्री डाॅक्टर गौरव चैधरी ने भी कर्मचारियों को सकारात्मक कारवाई का भरोसा दिलाया। तब जाकर सफाई कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी का काम शुरू किया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंगलौर में सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध युवक चाकू सहित गिरफ्तार

मंगलौर (आयुष गुप्ता) एसएसपी हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को संघन चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं। उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभारी कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना क्षेत्र मंे चैकिंग हेतु टीमों का गठन कर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। शनिवार को संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share