रुड़की (आयुष गुप्ता)
सौभाग्य पुरुषोत्तम रेजिडेंसी सोसायटी द्वारा कैबिनेट मंत्री बने प्रदीप बत्रा का भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच उनका अभिनंदन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र जश्न में डूबा नजर आया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं सौभाग्य रेजिडेंशियल निदेशक सत्यम कालरा ने कहा कि रुड़की ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश को मंत्री प्रदीप बत्रा से बड़ी उम्मीदें हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का समग्र और तेज विकास सुनिश्चित होगा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें परिवहन मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो वर्तमान में कई चुनौतियों से जूझ रहा है। लोगों को उम्मीद है कि मंत्री बत्रा विभाग को घाटे से उबारने के साथ-साथ बस सेवाओं और यातायात व्यवस्था को मजबूत करेंगे, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कार्यक्रम में एकता थेरेपी सेंटर के संचालक डाॅ. प्रवेश कुमार सिंह ने भी मंत्री प्रदीप बत्रा को बुके भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रुड़की शहर तेजी से विस्तार कर रहा है और आने वाले समय में यहां के विधायक प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने पुष्कर सिंह धामी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय को सराहनीय बताया। इस मौके पर सत्यम कालरा, कपिल दुआ, संजय बंसल, अमित त्यागी, जितेंद्र अग्रवाल, नीरज कोहली, संजय बत्रा, तुषार दुआ, भारत भूषण, मुदित गर्ग, योगेश मेहंदीरत्ता, डाॅ. प्रवेश कुमार सिंह, दीपक बत्रा, पंकज सतीजा, अजय चितकारा, सतीश बत्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

