बचपन प्ले स्कूल, रुड़की को माएस्ट्रो अवॉर्ड्स 2025 में राष्ट्रीय सम्मान

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

डॉ. बलदेव सिंह मार्ग, 28 सिविल लाइन्स, रुड़की स्थित बचपन प्ले स्कूल को 8वें माएस्ट्रो अवॉर्ड्स 2025 में एडमिशन ग्रोथ चैंपियनशिप के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शरथ कमल, पद्म श्री से सम्मानित एवं पाँच बार के ओलंपियन, द्वारा प्रदान किया गया, जिससे यह अवसर और भी गौरवपूर्ण बन गया।

यह भव्य कार्यक्रम हयात सेंट्रिक, जनकपुरी, नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जहाँ देशभर के कई शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया। मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती सविता सिंह ने कहा है कि यह उपलब्धि सत्र 2025 के दौरान एडमिशन ग्रोथ चैंपियन के रूप में विद्यालय की उत्कृष्ट प्रगति को दर्शाती है। एक नए विद्यालय होने के बावजूद, यह सम्मान हमारे लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है, जो अभिभावकों के विश्वास और विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ इस सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और भविष्य में भी बच्चों के समग्र विकास हेतु निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संकल्पित हैं। सम्मान समारोह में चीफ गेस्ट शरथ कमल,अजय गुप्ता फाउंडर एंड सी,ई.ओ, कृष्ण शर्मा- वाईस प्रेसिडेंट,गिरीश मकवाना कंट्री हेड मार्केटिंग एंड ऑपरेशंस,अनामिका चड्ढा,नेशनल हेड रिलेशनशिप एंड सपोर्ट, शैली शर्मा मदर काउंसलर उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एलपीजी गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त; गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो

बिना अनुबंधित वाहन से गैस डिलीवरी करते पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसी पर एक्शन तय देहरादून (आयुष गुप्ता) एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनमानस को सुगमता से गैस आपूर्ति के जाने तथा गैस एजेंसियों एवं गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किए जाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share