रुड़की (आयुष गुप्ता)
आर्य समाज बीटी गंज के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय ऋषि बौद्धोत्सव वेद कथा आर्य उपवन मे संपन्न हुई।ऋषि बौद्धोत्सव वेद कथा के दौरान स्वामी सच्चिदानंद जी के विचारों एवं विदुषी संगीता आर्य भजनों उपदेशिका के भजन के माध्यम से कथा का आनंद उपस्थित भक्त जनों ने मंत्र मुग्ध होकर आनंद लिया।ऋषि बौद्धोत्सव कथा के समापन के अवसर पर ऋषि सच्चिदानंद जी वर्तमान समय की राष्ट्रीय समस्या पर अपने विचार प्रकट किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा अगर हमें वर्तमान राष्ट्रीय समस्या का समाधान करना है तो हमें वापस भारतीय संस्कृति एवं वेदों की ओर वापस आना होगा वही विदुषी संगीता आर्य के भजन के माध्यम से भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित भक्त जनों को भाव विभोर कर दिया। वेद कथा प्रारंभ होने से पूर्व पुरोहित निरंजन देव जी द्वारा यज्ञ संपन्न हुआ जिसमें यजमान के रूप में सौरभ परिवार सहित उपस्थित होकर यज्ञ का लाभ उठाया। ऋषि बौद्धोंउत्सव वेद कथा के दौरान उदयवीर सिंह आर्य समाज प्रधान, मंत्री सतीश आर्य, राजकुमार अनेजा, राकेश कुमार, हरफूल सिंह राठी, उर्मिला राठी, अमरेश, नीता मित्तल, दिग्विजय सिंह, मुकेश, संदीप यादव, सुधीर गुलाटी, विजय वर्मा आदि भक्त जनों ने उपस्थित होकर आनंद उठाया। ऋषि बौद्धोत्सव वेद कथा के समापन पर समाज प्रधान बीटी गंज उदयवीर सिंह ने सहयोगियों उपस्थित एवं भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।

