रुड़की (आयुष गुप्ता)
प्रदीप बत्रा के कैम्प कार्यालय के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सीमेंट टाइल्स से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कैम्प कार्यालय की बाहरी दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।बताया गया है कि ट्रैक्टर ट्रॉली सिविल लाइंस की ओर से गणेशपुर पुल की तरफ जा रही थी। जैसे ही वाहन मंत्री के कैम्प कार्यालय के बाहर पहुंचा, संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में भारी मात्रा में सीमेंट टाइल्स लदी हुई थीं, जो सड़क पर बिखर गईं।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के कारण सड़क पर यातायात बाधित हो गया, जिसके चलते पुलिस ने एहतियातन उस मार्ग पर आवागमन बंद कर रूट डायवर्ट कर दिया। मौके पर सीपीयू के जवानों ने स्थिति को संभालते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त की और पलटी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली को हटाने के प्रयास शुरू किए। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
