रुड़की (आयुष गुप्ता)
संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की के निर्देशानुसार आज नगरीय क्षेत्र रूड़की में घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट में आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर विभिन्न प्रतिष्ठानों से 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जब्त सिलेंडरों को सुरक्षा की दृष्टि से रूड़की गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

अभियान के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों को घरेलू गैस का वाणिज्यिक उपयोग न करने के सख्त निर्देश दिए गए तथा भविष्य में ऐसी अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

निरीक्षण के समय पूर्ति निरीक्षक (शहर) तनु शर्मा एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रूड़की एमएस रावत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि घरेलू गैस के दुरुपयोग के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

