ड्रग इंस्पेक्टर ने आरोपों को बताया झूठा और निराधार

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 2 Second

हरिद्वार (आयुष गुप्ता)

प्रेस क्लब सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में प्राइड फार्मा कंपनी के प्रतिनिधि रमेश मैठाणी और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष केश खुराना ने ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती पर दवा निर्माण लाइसेंस के नाम पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने बताया कि लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद उन्हें शिवालिक नगर स्थित कार्यालय बुलाया गया, जहां दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने के बाद व्हाट्सएप के माध्यम से 15 हजार रुपये की मांग की गई। आरोप है कि पहले 10 हजार रुपये एक खाते में जमा कराए गए, इसके बाद 5 हजार रुपये और मांगे गए। साथ ही एक अन्य नंबर से 6 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की गई, जिसमें से 5 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि लाइसेंस प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग बहानों से कई बार पैसे लिए गए और कुल मिलाकर लाखों रुपये वसूले गए। कंपनी प्रतिनिधियों और कांग्रेस नेता केश खुराना ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, ड्रग इंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित करने और उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अनीता भारती लंबे समय से यहां तैनात हैं।

यह भी आरोप लगाए की मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई के बाद उनसे डिमांड की जाती थी ओर जो पैसे देता था, उस पर कार्रवाई नही होती थी। हरिद्वार जिले में लंबे समय से तैनात ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती कंपनियों, मेडिकल स्टोर ओर थोक विक्रेताओं से मोटी रकम वसूलती है। यही कारण है कि आज तक उनके द्वारा की गई कार्रवाई धरातल पर बेअसर साबित होती है।

ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती का स्पष्टीकरण

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में मुझ पर लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे और भ्रामक हैं। यह मामला स्टेशनरी सामान से संबंधित है, जिसकी वास्तविक स्थिति और तथ्य जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे। बिना सत्यापन के इस प्रकार की भ्रामक जानकारी फैलाना उचित नहीं है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1911 वादों का मौके पर निस्तारण, वादकारियों को मिली त्वरित राहत

63 लाख रुपये की राजस्व वसूली एवं अर्थदंड आरोपित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित राजस्व लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के राजस्व वादों को हुई सुनवाई हरिद्वार (आयुष गुप्ता) मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार में आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने तथा लंबित राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share