10 साल बाद नाले की सफाई, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहित चौहान की पहल से ग्रामीणों को बड़ी राहत

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 42 Second

बहादराबाद (आयुष गुप्ता)

सुल्तानपुर मजरी ग्राम पंचायत के बहादराबाद क्षेत्र में स्थित मुख्य नाले की करीब 10 वर्षों बाद सफाई कराई गई। स्वच्छता अभियान को जारी रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आह्वान पर यह कार्य ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष,भाजपा युवा मोर्चा के नेता मोहित चौहान की पहल पर संपन्न हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में राहत और संतोष का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, नाले के निर्माण के बाद से इसकी नियमित सफाई नहीं हुई थी, जिसके कारण इसमें भारी मात्रा में कचरा, गाद और गंदगी जमा हो गई थी। इससे जल निकासी बाधित हो रही थी और बरसात के समय जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती थी। साथ ही, क्षेत्र में दुर्गंध और गंदगी के कारण व्यापारियों और आम नागरिकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों और व्यापारियों द्वारा लंबे समय से सफाई की मांग की जा रही थी। आखिरकार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहित चौहान ने इस जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए सफाई अभियान शुरू कराया। इस दौरान नाले से भारी मात्रा में कचरा और कीचड़ हटाया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था में सुधार हुआ है। इस सफाई अभियान का सीधा लाभ व्यापारियों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को भी मिला है। अब बाजार क्षेत्र में स्वच्छता का माहौल बेहतर होगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहित चौहान का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस टीम में चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के सप्लायर को धर दबोचा

खानपुर (आयुष गुप्ता) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली खानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध तमंचों की सप्लाई करने जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share