भगवानपुर में वी-गार्ड इंडस्ट्री भगवानपुर की ओर से मिनी विज्ञान प्रयोगशाला एवं प्रार्थना स्थल पर इंटरलाॅकिंग टाइल्स का उद्घाटन किया गया

ipressindia
0 0
Read Time:4 Minute, 12 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

आज बी.डी. इंटर काॅलेज, भगवानपुर में वी-गार्ड इंडस्ट्री भगवानपुर की ओर से मिनी विज्ञान प्रयोगशाला एवं प्रार्थना स्थल पर इंटरलाॅकिंग टाइल्स का उद्घाटन किया गया।भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव गौतम कपूर ने कहा कि वी-गार्ड इंडस्ट्री भगवानपुर की ओर से विद्यालय में बनाई गई मिनी विज्ञान प्रयोगशाला से जहां बच्चों में विज्ञान के प्रति प्रयोग करके सीखने की प्रवृत्ति बढ़ेगी, वहीं यह प्रयोगशाला वैज्ञानिक सोच को विकसित करने में मददगार साबित होगी। वी-गार्ड इंडस्ट्री के महाप्रबंधक एवं प्लांट हेड विनय पांडे ने कहा कि विद्यालय में प्रार्थना स्थल के सामने पानी भर जाता था। इस परेशानी से बचने के लिए उन्होंने यहां पर इंटरलाॅकिंग टाइल्स लगवाने का कार्य किया, जिससे कि बच्चे निर्वाध रुप से प्रार्थना तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकें। सचिव शिवम गोयल ने कहा कि विद्यालय का वातावरण बहुत ही सकारात्मक, पर्यावरण की दृष्टि से बहुत ही संवर्द्धित एवं देशभक्ति से ओतप्रोत है। खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर एवं विद्यालय के प्रबंध संचालक अभिषेक शुक्ला ने वी-गार्ड इंडस्ट्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यालय में मिनी विज्ञान प्रयोगशाला एवं इंटरलाॅकिंग टाइल्स का कार्य कर के बहुत ही सराहनीय कार्य किया है, इससे बच्चों को सीखने सिखाने में बहुत मदद मिलेगी। प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने वी-गार्ड इंडस्ट्री के महाप्रबंधक एवं प्लांट हेड विनय पांडे का विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपने विद्यालय की वास्तविक जरूरतों को पूरा करके छात्र एवं विद्यालय हित में बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने सीएसआर के माध्यम से कंपोजिट किचन तथा पुस्तकालय बनवाने का आग्रह किया। दुर्गा अष्टमी एवं रामनवमी के अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं ने दुर्गा स्तुति एवं राम भजन गाकर सबको भाव विभोर कर दिया। भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को दर्शाते हुए बच्चों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का भी बहुत ही जोशीले एवं भावपूर्ण ढंग से मंचन किया। इस अवसर पर भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के डायरेक्टर एमएल ब्याला, वी-गार्ड इंडस्ट्री के मैनेजर एचआर धर्मेंद्र कुमार, मैनेजर प्रोडक्शन संकुल कुमार, डिप्टी मैनेजर प्रोडक्शन संजीव कुमार, एचआर एग्जीक्यूटिव उमंग, इंजीनियर इंद्र कुमार एवं शाकिर अली विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक संजय कुमार, ललिता देवी, पारुल शर्मा, अनुदीप, सुधीर सैनी, रजत बहुखंडी, नेत्रपाल, विजय त्यागी, अर्चना पाल, रितु वर्मा, निधि, तनु, संगीता गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कल्पना सैनी ने किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैथोडिस्ट गल्र्स इंटर काॅलेज रुड़की की प्रधानाचार्या शालिनी सिंह के असामायिक निधन पर उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद द्वारा शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई

रुड़की (आयुष गुप्ता) मैथोडिस्ट गल्र्स इंटर काॅलेज रुड़की की प्रधानाचार्या शालिनी सिंह के असामायिक निधन पर उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद द्वारा शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बीएसएम इंटर काॅलेज रुड़की में शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानाचार्या शालिनी सिंह बहुत ही मृदुभाषी, कर्मठ तथा व्यवहार […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share