हरिद्वार विश्वविद्यालय, रुड़की के परिसर में 16वें तीन दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवाल 2026 का आयोजन किया गया

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 34 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

हरिद्वार विश्वविद्यालय, रुड़की के परिसर में 16वें तीन दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवाल 2026 का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रो. वाइस चांसलर डाॅ. आदेश आर्य एवं रजिस्ट्रार सुमित चैहान ने फीता काटकर किया। यह आयोजन 28 मार्च तक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स आॅफिसर इंजीनियर जितेंद्र चैधरी के नेतृत्व तथा स्पोर्ट्स कोआॅर्डिनेटर प्रजज्वल चैधरी के समन्वय में किया जा रहा है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीन एक्सटर्नल अफेयर्स डाॅ. रविंद्र कुमार सैनी, डाॅ. हिमांशु वर्मा, डाॅ. रोहित कुमार, श्रीमती संजना ने विशेष रुप से विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने कहा कि यह एक इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता है, जिसमें 16 से अधिक खेल एवं स्पोर्ट्स गतिविधियाँ सम्मिलित हैं। इस कार्निवाल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट, सी.ए. एस.के. गुप्ता ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच को भी सशक्त करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ खेलने एवं जीत-हार को निष्पक्ष रुप से स्वीकार करने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत वैश्विक खेल मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है और ऐसे आयोजन युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। वाइस प्रेसिडेंट नमन बांसल ने सभी खिलाड़ियों, स्पोर्ट्स आॅफिसर एवं कोआॅर्डिनेटर को आश्वस्त किया कि खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों के उत्थान हेतु आवश्यक सभी संसाधन समय-समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह हरिद्वार विश्वविद्यालय का 16वां स्पोर्ट्स कार्निवाल है, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर विद्यार्थियों में उत्साह एवं ऊर्जा का विशेष वातावरण देखने को मिला। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवानपुर में वी-गार्ड इंडस्ट्री भगवानपुर की ओर से मिनी विज्ञान प्रयोगशाला एवं प्रार्थना स्थल पर इंटरलाॅकिंग टाइल्स का उद्घाटन किया गया

रुड़की (आयुष गुप्ता) आज बी.डी. इंटर काॅलेज, भगवानपुर में वी-गार्ड इंडस्ट्री भगवानपुर की ओर से मिनी विज्ञान प्रयोगशाला एवं प्रार्थना स्थल पर इंटरलाॅकिंग टाइल्स का उद्घाटन किया गया।भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव गौतम कपूर ने कहा कि वी-गार्ड इंडस्ट्री भगवानपुर की ओर से विद्यालय में बनाई गई मिनी विज्ञान प्रयोगशाला […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share