रोटरी क्लब की पहल: 300 महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन निर्माण प्रशिक्षण

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

रोटरी इंटरनेशनल के एक ग्लोबल ग्रांट प्रोजेक्ट के अंतर्गत मासिक धर्म (मेंस्ट्रुएशन) के दौरान स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक महत्वपूर्ण परियोजना सफलतापूर्वक संपन्न की गई। यह परियोजना रोटरी प्रफेमोंट ब्रिज (यूएसए) एवं रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन एवं के संयुक्त सहयोग से संचालित की गई। इस परियोजना के अंतर्गत पुनः उपयोग योग्य सैनिटरी नैपकिन के निर्माण एवं उपयोग को बढ़ावा दिया गया। इसके लिए 30 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया, जिनके माध्यम से लगभग 300 महिलाओं एवं बालिकाओं को सैनिटरी नैपकिन बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही 1000 स्कूली छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के विषय में जागरूकता व्याख्यान दिए गए। इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत 50 सिलाई मशीन, कपड़ा, प्रशिक्षण आदि का सारा खर्च रोटरी क्लब द्वारा वहन किया गया। इस पूरे प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन में फेम वल्र्ड इण्डिया का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। लक्सर में आयोजित समापन समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने इस परियोजना के महत्व पर प्रकाश डाला और महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा बिना किसी संकोच के आगे आने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3080 के गवर्नर रो. रवि प्रकाश, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर हेमन्त अरोड़ा, रोटरी क्लब रुड़की मिडटाऊन के अध्यक्ष रो. डाॅ. विकास त्यागी, पूर्व अध्यक्ष रो. हिमांशु पुंडीर, रो. रमेश रावल, रो. ऋचा अहलावत, रो. डाॅ. मधुलिका तथा फेम वल्र्ड इण्डिया की ओर से डाॅ. राधिका, शालिनी, अमित कुमार एवं अन्य सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र की महिलाएं एवं विभिन्न विद्यालयों की बालिकाएं भी उपस्थित रहीं। यह परियोजना महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वाभिमान एवं स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है, जिसको क्षेत्र के लोगों द्वारा बहुत सराहा जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार विश्वविद्यालय, रुड़की के परिसर में 16वें तीन दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवाल 2026 का आयोजन किया गया

रुड़की (आयुष गुप्ता) हरिद्वार विश्वविद्यालय, रुड़की के परिसर में 16वें तीन दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवाल 2026 का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रो. वाइस चांसलर डाॅ. आदेश आर्य एवं रजिस्ट्रार सुमित चैहान ने फीता काटकर किया। यह आयोजन 28 मार्च तक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share