कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर’ का निरीक्षण किया

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 40 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

हज यात्रा 2026 की तैयारियों के तहत रुड़की जिला उप-चिकित्सालय में ‘हज टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रियों से संवाद किया।शिविर में शादाब शम्स (अध्यक्ष, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड) एवं खतीब अहमद (अध्यक्ष, राज्य हज कमेटी) सहित अन्य सम्मानित सदस्य भी उपस्थित रहे।

इस दौरान हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को आवश्यक टीके लगाए गए और उनके स्वास्थ्य की जांच कर विशेषज्ञों द्वारा जरूरी परामर्श भी दिया गया। डॉक्टरों ने यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जागरूक किया। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सभी हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हज एक पवित्र आध्यात्मिक यात्रा है और सरकार यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कामना की कि सभी यात्रियों की यात्रा सुखद, सुरक्षित और मंगलमय हो।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन किया

रुड़की (आयुष गुप्ता) रुड़की के नेहरू स्टेडियम में फेडरेशन कप टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया।टूर्नामेंट के संयोजक पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कार्यक्रम का सफल […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share