रुड़की (आयुष गुप्ता)
आज ब्राइट किट्स प्ले स्कूल के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने पर स्कूल संस्थापक हर्ष प्रकाश काला ने कहा जीवन में अपने सम्मान एवं उद्देश्य की प्राप्ति के लिए शिक्षा अति आवश्यक है, “शिक्षा न हो तो जीवन बेकार है” हर्ष प्रकाश काला ने सभी बच्चों को परीक्षा परिणाम घोषित होने पर बधाई देते हुए कहा कि जिन बच्चों द्वारा

अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया, उन बच्चों से अन्य बच्चों को सीख लेनी चाहिए कि उनका कक्षा एवं स्कूल में इस प्रकार की श्रेणी लाने का कारण क्या है। हर्ष प्रकाश काला ने कहा बच्चों की ऐसी शिक्षा होनी चाहिए जिसमें -“दिल में हो सकून , मन में हो सम्मान ।

ऐसी शिक्षा देती है , एक नई पहचान।यही इस स्कूल की शिक्षा की विशेषता है। जिसमें नैतिक शिक्षा के साथ सभ्यता, संस्कृति एवं सम्मान की भावना को प्रत्येक बच्चे के अन्दर समाहित करती है।आल राउंडर त्रिनभ प्रताप सिंह नर्सरी ए 100% प्रथम, प्रांशुल रावत नर्सरी बी

99.77%द्वितीय,काष्वी नेगी 99.75%तृतीय रहे।वंही प्री नर्सरी में आल राउंडर मायरा, क्यारा,, सार्थक नेगी, अयांश नेगी, रेयानशी नेगी तो के जी ए में अयांश भट्ट 99.55%, सेकेंड आरुष सिंह 99.33%थर्ड। के जी बी में भव्य प्रताप 99.66% सेकेंड, परिशा यादव 99.55 %थर्ड।के जी सी में विवान पंवार 99.44 %फर्स्ट, आरभ नेगी 99.22 %सेकेंड अनन्या 99.11 %थर्ड, एल के जी ए में पल्लवित भट्ट

99.66%फर्स्ट, अगन्या काला 98.44% सेकेंड, श्रेयांस देव 99.33% थर्ड रहे।एल के जी बी में विवान राणा 99.33% फर्स्ट, समैरा भट्ट 99.33% फर्स्ट, काशवी 98.88% सेकेंड, हर्षिता 98.77 %थर्ड रही।यू के जी ए में ईशान पंवार 99% फर्स्ट, रुद्रांश रौथाण 98.33%सेकेंड, वरुणिका रावत 97.75%थर्ड रहे।यू के जी बी त्रिशांक दिक्षित 98.33% सेकेंड, आधव चौधरी 97.58%थर्ड पोजिशन प्राप्त की।

कोर्डिनेटर मिसेज आशा नेगी ने कहा कि बच्चों के संस्कार में माता पिता की अहम भूमिका है। इसलिए माता पिता का बच्चों के प्रति संवेदनशील होना अति आवश्यक है।इस अवसर पर सभी अभिभावकों ने स्कूल की शिक्षा एवं नैतिक शिक्षा की प्रशंसा की।इस अवसर पर हिमानी सजवान,योगिता,

ज्योति प्रसाद कोटनाला, रामलाल काला,रीता नेगी प्रियंका प्रसाद, रश्मि खनका,पिंकी गोस्वामी,सोनाली नेगी,कविता पुण्डीर,इंदु मैंदोला आदि अभिवावक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन कविता रावत ने किया।

