नाबालिग युवतियों से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी प्लांट हेड गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second

रोशनाबाद (आयुष गुप्ता)

कार्तिक एंटरप्राइजेज कंपनी सिडकुल में मशीन पर काम करने वाली कुछ महिलाओं/ युवतियों ने थाना सिडकुल आकर एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें कार्तिक एंटरप्राइजेज कंपनी के हेड रजनीश शर्मा व अन्य पर उनमें से दो युवतियों जो वास्तव में नाबालिग थी के आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर कंपनी में काम पर रखने और बादसलूकी करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना सिडकुल पर तुरंत मुकदमा आदि दर्ज किया गया। विवेचक द्वारा मुकदमे के मुख्य आरोपी प्लांट हेड रजनीश शर्मा को पूछताछ हेतु थाने बुलाया गया। पूछताछ के दौरान रजनीश शर्मा के मोबाइल फोन को चेक करने पर मुकदमे में बताई गई घटना से संबंधित वीडियो उपलब्ध मिले।

रिज्यूम फाइल चेक करने पर पीड़िताओं के मूल आधार कार्ड की फोटोकॉपी में उम्र को बढ़ाया जाना ज्ञात हुआ। आरोपी द्वारा नाबालिग किशोरियों से वेल्डिंग मशीन जैसे ज्वलनशील पदार्थ पर काम कराया जा रहा है। प्रकरण में मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार किए गए प्लांट हेड रजनीश शर्मा पुत्र महिपाल शर्मा निवासी रामपुर जेवर थाना जेवर जिला गौतम बुध नगर नोएडा हाल पता पीठ बाजार थाना बहादराबाद का चालान कर दिया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शांति व्यवस्था भंग कर हुड़दंग करने वालो को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग कर हुड़दंग करने वाले शहनवाज पुत्र उमरदराज, निवासी मौहल्ला चौहान, ज्वालापुर, बकार पुत्र उमरदराज, निवासी मौहल्ला चौहान, ज्वालापुर,समीप पुत्र रफीक, निवासी मौहल्ला चौहान, ज्वालापुर, अनश उर्फ मुख्तियार पुत्र फुरकान, निवासी मौहल्ला अहबाबनगर, ज्वालापुर व फैजान पुत्र फुरकान अली, निवासी मौहल्ला अहबाबनगर, ज्वालापुर को […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share