रुड़की (आयुष गुप्ता)
रुड़की शहर वर्तमान में नगर निगम है और महानगर का स्वरूप लेता जा रहा है। इस महानगर की जनसंख्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। महानगर में वाहनों की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है। बाजारों में, व अन्य नगर के मार्गों पर भी आवागमन में छोटे वाहन सड़क पर बढ़ रहे हैं। ऐसे में नगर के अंदर से बाहरी वाहनों का निरंतर आवागमन प्रतिदिन रोड एक्सीडेंट को बढ़ावा दे रहा है। इस पर रोक की आवश्यकता है। अनियंत्रित ई-रिक्शा परिचालन, सभी मार्गों पर अस्थाई अतिक्रमण बाजारों में वह मुख्य चैराहों पर पुलिस का न होना इसका मुख्य कारण है। कल बीएसएम तिराहा से नेहरू स्टेडियम मार्ग पर चंद्रपुरी में हुए एक्सीडेंट के कारण सभी का मन बहुत दुखी है।

इस एक्सीडेंट में एक 23 वर्षीय नौजवान की घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई है। इस घटना ने समाज में एक डर पैदा किया है। सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड इस घटना का पुरजोर विरोध करता है। व्यापारियों ने मांग की कि बीएसएम तिराहा से दुर्गा चैक होकर गंगनहर पुल की तरफ जाने वाले मार्ग पर दोनों तरफ पुलिस के जवान भारी वाहनों की रोक के लिए खड़े किए जाएं, नगर में भारी वाहनों की आवाजाही पर दिन में रोक लगे, अनियंत्रित ई-रिक्शा परिवहन पर रोक लगे। रूट का निर्धारण किया जाए। व्यस्त बाजारों में ई-रिक्शा का परिवहन कम से कम हो। अस्थाई अतिक्रमण पर फोकस किया जाए। अतिक्रमण तुरंत स्थाई रूप से हटाया जाए। इस अस्थाई अतिक्रमण के कारण रोज बाजारों में जाम लगता है। कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उपरोक्त अनुसार तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत किए जाए। व्यापार मंडल निरंतर व्यवस्था ठीक होने तक संघर्ष करता रहेगा। इस दौरान सीओ टैªफिक बिपेंद्र सिंह को व्यापारियों ने सभी बिंदू गिनाये और उन पर जल्द अमल में लाने का आहवान किया। साथ ही एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता, नवीन गुलाटी प्रदेश महामंत्री, रामगोपाल कंसल संयोजक, धीर सिंह महानगर अध्यक्ष, दीपक अरोड़ा एवं कविस मित्तल महामंत्री महानगर, अमित अग्रवाल, आदर्श कपानिया, भरत कपूर, रतन अग्रवाल, आकाश गोयल, मनोज मेहरा, वसीम राजा, राम सतीजा एडवोकेट, विजय गोयल, अशोक भूटानी, संजय कश्यप, अंकित कालरा आदि मौजूद रहे।

