रुड़की (आयुष गुप्ता)
मैथोडिस्ट गल्र्स इंटर काॅलेज रुड़की की प्रधानाचार्या श्रीमती शालनी सिंह का आज सुबह देहांत हो गया है। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। मुरादाबाद के एक हाॅस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। वही पर उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। उनका दाह संस्कार आज शाम पांच बजे मुरादाबाद में ही किया जाएगा। उनके निधन पर शिक्षक यूनियन से जुड़े अनेकों पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। बताया गया है कि प्रधानाचार्य श्रीमति शालिनी सिंह बहुत ही कर्मठ, मिलनसार, सौम्य व्यवहार की धनी, संघ के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने वाली थी। प्रधानाचार्या का हमारे बीच से अचानक यू ही चले जाना हम सब के लिए गहरा आघात है और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सभी ने परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना मृतात्मा को शांति एवं सद्गति प्रदान कर, अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं उनके परिजनों शुभचिंतकों को इस महान दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

