रोशनाबाद (आयुष गुप्ता)
दो दिन पहले सत्यशील वत्स निवासी शिवालिक नगर द्वारा तहरीर दी गई कि रात्रि लगभग 08 बजे उनकी मेडिकल स्टोर (शील फार्मेसी) पर दो युवक मोटरसाइकिल से आए, एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा ग्राहक बनकर दुकान में आया और सामान लेते समय अचानक झपट्टा मारकर वादी के गले से सोने की चेन छीनकर ले गये, जिनका वादी द्वारा पीछा करने पर दोनों बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और मोटरसाइकिल से फरार हो गए । घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, जिसके अनुपालन में तत्काल प्रभारी निरीक्षक रानीपुर आशुतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सी0आई0यू0 हरिद्वार की सहायता से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया एंव संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर प्रोएक्टिव पुलिसिंग करते हुए आरोपियों की तलाश की ।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बीएचईएल तिराहा बहादराबाद के पास से एक आरोपी अनमोल गर्ग पुत्र रजनीश गर्ग निवासी गांधी नगर, थाना नई मंडी, जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष को धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू व एक लूटी गयी चैन का टुकडा बरामद किया गया । गिरफ्तार आरोपी एक शातिर अपराधी एवं गैंगस्टर है, जो अपने साथी आशीष उर्फ पगला निवासी बुराड़ी, दिल्ली के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर क्षेत्र में लूट, चैन स्नैचिंग जैसी कई घटनाओं में संलिप्त रहे हैं, तथा आरोपी अनमोल गर्ग पूर्व में थाना मण्डावर जनपद बिजनौर से हत्या के मामले में जेल जा चुका है, और वर्तमान में जमानत पर बाहर था, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि दोनो आरोपी आरोपी नशे के आदी हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अपराध करते हैं ।गिरफ्तार आरोपी एवं उसका फरार साथी आशीष उर्फ पगला घटना वाले 23 मार्च को मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आये एवं शिवालिक नगर क्षेत्र में रैकी की और अंधेरा होने पर मेडिकल स्टोर स्वामी को निशाना बनाकर घटना को अन्जाम दिया गया, और लूटी गयी चैन के एक टुकडे को आरोपी बेचने के लिये जा रहा था, गिरफ्तार आरोपी का साथी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं ।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी अनमोल गर्ग उपरोक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओ की वृद्धि कर आरोपी के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार आरोपी को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपित अनमोल गर्ग पुत्र रजनीश गर्ग निवासी गांधी नगर, थाना नई मंडी, जनपद मुजफ्फरनगर का चालान कर दिया गया है।

