रोशनाबाद (आयुष गुप्ता)
आज विधानसभा रानीपुर में हुए एक कार्यक्रम में नगर निगम हरिद्वार में वार्ड 47 से निर्दलीय पार्षद आदेश सैनी एवं शिवालिकनगर नगरपालिका के वार्ड 02 से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राजीव सिन्हा समर्थकों सहित उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, उतराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला एवं जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की उपस्थिति में विधिवत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

भाजपा में शामिल होने पर इनका स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा पर लगातार जनता का विश्वास बढ रहा है और इसी का नतीजा है कि अन्य दलों की राष्ट्र विरोधी नीतियों से त्रस्त लोग भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास रखते हुए तेजी से भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा में नये शामिल सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में बेहतर सम्मान किया जाएगा। भाजपा में शामिल होने वाले लोगों में विश्वास शर्मा,देवकीनंदन,शिवम सैनी ,अरूण धीमान,राकेश कुमार शुक्ला,हर प्रताप सिंह,विजय यादव,अमरेंद्र शुक्ला,आकाश चौहान,संदीप धीमान,हन्नी चौहान , संजय चौहान,अशोक सिंह, दिनेश धीमान,मनोज सैनी,दीपक कुमार, विजय सैनी,श्यामवीर सैनी, प्रमोद सैनी,विनोद सैनी, नरेश सैनी, पारस चौहान ,अनुज सैनी आदि प्रमुख रहे।

