उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स की लंबित 27 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स की लंबित 27 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। 23 मार्च 2026 को शासन स्तर पर हुई वार्ता में कोई ठोस सहमति न बनने के बाद शाखा सड़की के सदस्यों ने आईआरआई परिसर में लगातार तीसरे दिन भी हड़ताल कार्यक्रम में भाग लिया। हड़ताल की अध्यक्षता अमूल्य वालिया ने की, जबकि मंच संचालन शाखा अध्यक्ष विपिन सैनी ने किया। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी। प्रमुख मांगों में कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगतियों को दूर करना, 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति वेतनमान देना, 2014 के बाद नियुक्त अभियंताओं को 5400 ग्रेड पे का लाभ, पेयजल एवं जल संस्थान का एकीकरण, उच्च पदों पर पदोन्नति के लिए समानांतर गैलरी का निर्माण,

बाहरी कार्यदायी संस्थाओं पर रोक, पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली और कृषि अभियंत्रण निदेशालय की स्थापना शामिल हैं। इसके अलावा ऊर्जा निगमों में पदोन्नति की सीमा 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मांग भी उठाई गई। हड़ताल में लोक निर्माण, सिंचाई, कृषि, शहरी एवं ग्रामीण विकास समेत विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर शामिल रहे। तीसरे दिन ई. अमर सिंह जनपद सचिव, ई. अनुज सैनी, ई. मुकेश कुमार, ई. सुभाष चंद उपाध्याय, ई. राहुल कुमार, ई. सुधीर कुमार, ई. उदय चैधरी, ई. स्वाति गुप्ता, ई. सारिका सहित अन्य इंजीनियरों ने अपने विचार रखे और आंदोलन को तेज करने का आहवान किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की में विजिलेंस की टीम ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रुड़की (आयुष गुप्ता) रुड़की में विजिलेंस की टीम ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। आरोप है कि सुपरवाइजर ने आंगनबाड़ी सहायिका से प्रमोशन कराने के एवज में यह घूस मांगी थी, लेकिन धरी गई। वहीं, अब विजिलेंस की टीम आगे की कार्रवाई […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share