युवक पर पड़ोस की ही एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second

कलियर (आयुष गुप्ता)

कलियर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक पर पड़ोस की ही एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कलियर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया और वहां उसने किशोरी को कोई नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान किशोरी की आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। होश आने पर आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गया। डरी-सहमी किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की में दो अलग-अलग सड़क हादसे होने से मचा हडकंप

रुड़की (आयुष गुप्ता) रुड़की में दो अलग-अलग सड़क हादसे होने से हडकंप मच गया। इन हादसों में महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही पुलिस ने दोनों वाहनों को […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share