कोतवाली गंगनहर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

कोतवाली गंगनहर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 13 साल से न्यायालय से फरार चल रहे आरोपी पंकज शर्मा को हरियाणा के सिरसा जनपद से दबोचा है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रुड़की के नेतृत्व में वारंटियों की शत-प्रतिशत तामील के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा गठित टीम ने 23 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए वारंटी पंकज शर्मा को इन्द्रा विकास काॅलोनी, वार्ड नंबर 12, बेगू रोड, सिरसा (हरियाणा) से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पंकज शर्मा (42 वर्ष) पुत्र राजकुमार शर्मा, निवासी प्रीतनगर गली नंबर 4, सिरसा के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। उसके विरुद्ध वर्ष 2013 में मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार और हेड कांस्टेबल बाबू राम की मुख्य भूमिका रही, जिन्होंने टीम के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धार्मिक नगरी वृंदावन के सेक्टर-32, रुक्मिणी विहार स्थित जीवनदीप आश्रम का भव्य लोकार्पण समारोह आज आध्यात्मिक वातावरण में हुआ सम्पन्न

रुड़की (आयुष गुप्ता) धार्मिक नगरी वृंदावन के सेक्टर-32, रुक्मिणी विहार स्थित जीवनदीप आश्रम का भव्य लोकार्पण समारोह आज आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के अनेक प्रतिष्ठित संत, विद्वान एवं जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह में सरसंघचालक मोहन भागवत, उप मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share