कोर विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविर का सफल आयोजन

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

कोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज सेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया।शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने गांव में जाकर लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से छोटे-छोटे व्यवसायों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर डॉ. अमरनाथ (कार्यक्रम अधिकारी), श्री अभिषेक गुप्ता (सह-कार्यक्रम अधिकारी) तथा श्री नितिन धीमान (सदस्य) विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर के दौरान डॉ. डी. वी. गुप्ता ने महिला सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिया, जिससे स्वयंसेवकों और ग्रामीणों को उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। स्वयंसेवकों ने सामाजिक जागरूकता से संबंधित कई गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंतिम दिन डॉ. एस. पी. सिंह (जिला समन्वयक, एनएसएस) ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्य के बारे में बताया, उन्हें प्रोत्साहित किया और शिविर में आयोजित सभी गतिविधियों की सराहना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share