मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, कहा-रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के आपसी स्नेह, विश्वास और कर्त्तव्य का प्रतीक

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के आपसी स्नेह, विश्वास और कर्त्तव्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध, सांस्कृतिक परम्पराओं से जुड़े इस पर्व का ऐतिहासिक महत्व भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक सद्भाव के साथ ही महिलाओं के प्रति आदर एवं सुरक्षा की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है। रक्षाबंधन महिलाओं के सम्मान से जुड़ा पर्व भी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति हमारा प्रयास निरन्तर जारी है। महिलाओं को सशक्त किए बिना समृद्ध उत्तराखण्ड की कल्पना पूरी नहीं हो सकती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी प्रगति के लिए एक आदर्श समाज के निर्माण में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की। मुख्यमत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा भी प्रदान की गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व ही नहीं, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द, विश्वास और परस्पर सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक: डाॅ मधु सिंह, रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया

रुड़की । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रुड़की में आज रक्षा बंधन के पावन पर्व के अवसर पर “रक्षा सूत्र कार्यक्रम” का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला उपाध्यक्ष  सावित्री मंगला सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share