रुड़की सिविल अस्पताल में बनेगा 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रयासों से मिली मंजूरी

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रयासों से उप-जिला चिकित्सालय रुड़की में 50 बैड के क्रिटिकल केयर ब्लाॅक की स्थापना हेतू मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के निजी सचिव मयंक मेंहदीरत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 25 मार्च के पत्रांक के माध्यम से सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड एवं उप-सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के पीएम एवं अभिम के योजना अन्तर्गत रुड़की सिविल अस्पताल को शामिल किया गया है। जो रुड़की सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्पूर्ण निर्णय है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हैल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत हरिद्वार जनपद के लिए प्रस्तावित 50 बैड़ के क्रिटिकल केयर ब्लाॅक के स्थान में परिवर्तन को मंजूरी दे दी है। पूर्व में यह क्रिटिकल केयर ब्लाॅक हरिद्वार मैडिकल काॅलेज के परिसर में बनना प्रस्तावित था। परंतु कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के लगातार शासन स्तर पर प्रयास व विधानसभा पटल के माध्यम से उक्त योजना के अन्तर्गत उप जिला चिकित्सालय रुड़की में यह ब्लाॅक स्थानांतरित कर दिया गया है। राज्यपाल की स्वीकृति के पश्चात् सचिव सचिन कुर्वे द्वारा जारी पत्र के अनुसार राज्यपाल ने इस स्थान परिवर्तन को सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस कदम से रुड़की और आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को गंभीर बीमारियों के ईलाज के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी, जिससे उन्हें बड़े शहरों की ओर नहीं दौड़ना पड़ेगा। इस उपलब्धि के लिए रुड़की शहर एवं क्षेत्र की जनता ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का आभार प्रकट किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परीक्षित सैनी ने जीती 6वीं हरिद्वार पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026, रुड़की का बढ़ाया मान

रुड़की (आयुष गुप्ता) उत्तराखण्ड पाॅवर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से 6वीं हरिद्वार पाॅवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें परीक्षित सैनी ने प्रथम स्थान पाकर इस चैम्पियनशिप को अपने नाम लिया और रुड़की शहर का नाम रोशन किया। उत्तराखण्ड पाॅवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन गुलाटी व सचिव […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share