रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
पूर्व राज्यमंत्री डाॅ. गौरव चैधरी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद का किसान वर्तमान समय मंे बर्बादी के कगार पर हैं। पिछले दिनों आई आपदा के कारण किसानों की सभी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। किसानों को 12 हजार रुपये प्रति बीघे का मुआवजा दिया जाये। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में किसानों का शोषण हो रहा हैं, जो क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे होना था, नहीं हो पाया। विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों ने इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया। तब समिति का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि जो फसलें नष्ट हो चुकी हैं। सरकार उसका संज्ञान लें और पूरे जनपद को आपदाग्रस्त जिला घोषित करें। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष खाद, बीज व कीटनाशक दवाईयों के दाम बढ़ रहे हैं। किसान आज भी वहीं खड़ा हैं, जहां पहले खड़ा था। साथ ही उन्होंने कहा कि किसान की लागत को देखते हुए उसके खून-पसीने की कमाई का मुआवजा दिया जाये। अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकार किसानों को क्या मुआवजा देती हैं।